यूपी में ग्राम प्रधान के भतीजे ने बंद पड़ी फैक्ट्री में 16 वर्षीय किशोरी का किया रेप
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में बंद पड़ी फैक्ट्री में 16-वर्षीय किशोरी का रेप करने के आरोप में एक ग्राम प्रधान के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है और किशोरी की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, किशोरी को आरोपी बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में ले गया था। पीड़िता के परिजन के मुताबिक, प्रधान के भतीजे के अलावा 2 और आरोपी वारदात में शामिल हैं।