यूपी में घने कोहरे के कारण रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक नहीं होगा सरकारी बसों का संचालन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने घने कोहरे को देखते हुए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक या कोहरा छटने तक बसों का परिचालन नहीं करने की घोषणा की है। बकौल यूपीएसआरटीसी, परिवहन निगम के अधिकारी रात 8 बजे से रात 12 बजे तक बस स्टेशनों पर कैंप करेंगे ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।