यूपी में घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत
बरेली (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। बच्चे के परिजन घटना की जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी आवारा कुत्ते कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं।