यूपी में घर के बाहर बैठे बुज़ुर्ग पर अचानक भरभराकर गिरी दीवार, हुई मौत

मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर कुर्सी पर बैठे एक 70 वर्षीय शख्स पर पड़ोस के मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, हादसे में घायल हुए बुज़ुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि अगर मामले में कोई शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Load More