यूपी में घर पर तिरंगे से ऊपर लगाया गया धार्मिक झंडा, वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस

बरेली (उत्तर प्रदेश) में नदीम नामक शख्स द्वारा अपने घर की छत पर तिरंगे से ऊपर धार्मिक झंडा लगाया गया है जिसका वीडियो सामने आया है। इसे लेकर 'X' पर हिमांशु नामक यूज़र ने बरेली पुलिस से तिरंगे के अपमान को लेकर शिकायत की है। पुलिस ने बताया, "स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है...अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।"

Load More