यूपी में घर में घुसे चोर ने पकड़े जाने के डर से खुद को कमरे में किया बंद, की आत्महत्या
आगरा (यूपी) में चोरी के लिए एक घर में घुसे चोर ने पकड़े जाने के डर से उसी घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों के जागने पर बाहर निकलने का रास्ता न मिलने पर चोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। चोर की जानकारी मिलने पर घरवालों ने पुलिस को बुलाया था।