यूपी में घर में घुसे चोरों ने कीमती सामान छोड़कर चुराईं केवल टोटियां
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एसबीआई के एक रिटायर्ड एजीएम के घर में घुसे चोरों द्वारा कीमती सामान छोड़कर केवल टोटियां चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, रिटायर्ड एजीएम अपनी बेटी के घर गए थे और 4 दिन बाद लौटने पर बाथरूम, वॉश बेसिन, गीज़र व अन्य जगह की टोटियां गायब देखकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।