यूपी में घर में घुसे डकैतों ने लूटपाट कर कारोबारी की पत्नी से किया गैंगरेप, सिगरेट से दागा
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में एक कारोबारी ने उसके घर में घुसकर 4-5 लोगों द्वारा डकैती करने और उसकी पत्नी से गैंगरेप करने का मामला दर्ज कराया है। कारोबारी ने बताया, ''डकैतों ने मेरी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद गैंगरेप किया और सिगरेट से दागा।" बकौल कारोबारी, डकैत 25 तोला सोना और 2 किलोग्राम चांदी ले गए।