यूपी में घर में मिला अकेले रह रहे 45 वर्षीय शख्स का कई दिन पुराना शव, लग चुके थे कीड़े
बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक घर में राजीव अग्रवाल नामक 45 वर्षीय शख्स का कई दिन पुराना शव मिला है जिसमें कथित तौर पर कीड़े लग चुके थे। राजीव के घर से अत्यधिक बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव की पत्नी की 9 साल पहले मौत हो गई थी और वह अकेले रहते थे।