यूपी में घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के जले हुए शव
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक घर में रविवार तड़के एक दंपति और उनके तीन बच्चों (3-9 वर्षीय) के जले हुए शव मिले। स्थानीय लोगों ने घर में आग लगाकर परिवार की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए बताया कि कमरे के दरवाज़े पर बाहर से ताला लगा था। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।