यूपी में घरेलू विवाद को लेकर शख्स ने पत्नी व उसे बचाने आई साली को मारी गोली, साली की मौत
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसे बचाने आई साली को गोली मार दी जिससे साली की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, सोमवार को पत्नी अपनी बहन के साथ आम तोड़ने गई थी तभी शख्स ने घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।