यूपी में घाट पर बने चेंजिंग रूम के ऊपर लगे कैमरे से महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत
गाज़ियाबाद (यूपी) में गंगनहर के घाट पर बने चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है और एक महिला की शिकायत पर एक स्थानीय मंदिर के महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला के अनुसार, कैमरे की लाइव फीड के ज़रिए महंत अपने मोबाइल पर महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था। बकौल पुलिस, महंत की तलाश जारी है।