यूपी में मदरसे की 11 वर्षीय छात्रा के हाथ बांधकर सहेली के पिता ने किया उसका रेप
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में अपने मदरसे के लिए ₹10 का चंदा मांगने सहेली के घर गई 11-वर्षीय छात्रा का रेप करने के आरोप में उसकी सहेली का पिता गिरफ्तार हुआ है। पीड़िता के पिता के अनुसार, शख्स ने बच्ची के हाथ बांधने व मुंह पर टेप लगाने के बाद उसका रेप किया और उसे 3-घंटे तक बाथरूम में बंद रखा।