चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद यूपी में परिवार ने नवजात का नाम रखा 'विक्रम'
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक परिवार ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद बुधवार को जन्मे बेटे का नाम 'विक्रम' रखा। परिवार ने कहा, "जिस तरह से चंद्रयान-3 ने विश्व में कीर्तिमान रचा, उसी तरह हमारा बेटा भी देश का नाम रोशन करेगा।" गौरतलब है कि चंद्रयान 3 के लैंडर का नाम भी 'विक्रम' है।