यूपी में चक्रवात 'मिचौंग' के चलते किन ज़िलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'मिचौंग' का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 'मिचौंग' के चलते 6 और 7 दिसंबर को सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, भदोही और आसपास के ज़िलों में बारिश होने का अनुमान है।