यूपी में चलती कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर 'स्टंट' करती दिखी युवती, कटा चालान

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में चलती कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर स्टंट कर रही एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद वाहन नंबर के आधार पर ₹23,500 का चालान काटा गया है। उन्होंने लोगों से ऐसे स्टंट नहीं करने की अपील की है।

Load More