यूपी में चलती कार में आग लगने के बाद सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान, सामने आया वीडियो
गोंडा (यूपी) में गुरुवार शाम अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार 5 लोग बारात में शामिल होने जा रहे थे व आग लगने पर उन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।