यूपी में चलती कार में नाबालिग लड़की से किया गया रेप, फटे कपड़ों में थाने पहुंची थी पीड़िता
आगरा (उत्तर प्रदेश) में चलती कार में नाबालिग लड़की से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना करीब 15 दिन पहले की है और पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, वारदात के बाद पीड़िता नंगे पांव और फटे कपड़ों में पुलिस थाने पहुंची थी।