यूपी में चलती कार में महिला डॉक्टर से उसके ही ड्राइवर ने की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में क्लीनिक से घर लौटते समय महिला डॉक्टर के साथ कार में छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी ने स्पेक्ट्रम मॉल के पास सुनसान जगह पर कार चलाते हुए उससे छेड़छाड़ की। डॉक्टर द्वारा ससुर को फोन करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।