यूपी में चलती ट्रेन के सामने कूदा दारोगा, लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर बचाई जान
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक दारोगा ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन लोगों के चिल्लाने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर उसकी जान बचा ली। दारोगा के एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस के मुताबिक, दारोगा सदर बाज़ार थाने में तैनात था और व्यक्तिगत कारणों से कुछ दिनों से तनाव में था।