यूपी में चलती मालगाड़ी के ऊपर खड़े होकर स्टंट करते 2 लड़कों का वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में नहर के ऊपर से गुज़रती मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर अर्धनग्न अवस्था में खड़े होकर स्टंट करते 2 लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों लड़के अपनी मसल्स दिखाते नज़र आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लड़कों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।