यूपी में चलती रेंज रोवर कार में आग लगने का वीडियो आया सामने, चालक ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में शनिवार दोपहर एक चलती रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में आग लगने पर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। बकौल पुलिस, दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है व आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।