यूपी में चलती स्कॉर्पियो से स्टंट करते हुए बीजेपी विधायक के भाई व ब्लॉक प्रमुख ने बनाई रील

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें बीजेपी विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के भाई और ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी एक चलती स्कॉर्पियो से स्टंट करते हुए रील बनाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में राजेंद्र कार का गेट खोलकर उसके फुट रेस्ट पर खड़े दिख रहे हैं। गौरतलब है कि स्कॉर्पियो पर विधायक लिखा हुआ है।

Load More