यूपी में चलते स्कूटर पर लड़के की गोद में बैठकर उसे गले लगाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में व्यस्त सड़क पर चलते हुए स्कूटर पर लड़के की गोद में बैठकर उसे गले लगाती लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। कपल के पीछे चल रहे अन्य स्कूटर पर सवार व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाया था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।