यूपी में चादर ओढ़कर आए बदमाशों ने कार में बैठे शिक्षक को मारी गोली, कैमरे में कैद हुई घटना
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को चादर ओढ़कर आए 2 बदमाशों ने कार में बैठे एक शिक्षक को गोली मार दी और बाइक लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। यह वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।