यूपी में चार मंज़िला इमारत की छत पर चढ़े दो सांडों का वीडियो हुआ वायरल
हरदोई (यूपी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दो सांड चार मंज़िला इमारत की छत पर नज़र आ रहे हैं। सांडों ने इस दौरान छत पर रखीं पानी की टंकियां तोड़ दी थी। बकौल रिपोर्ट्स, मंगलवार शाम को सांड इमारत पर चढ़ गए थे जिन्हें अब तक नीचे नहीं उतारा जा सका है।