यूपी में चालक को झपकी आने के बाद खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में रविवार तड़के खंभे से टकराने के बाद एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए जिससे उसमें सवार एक परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों में 1 युवक और 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।

Load More