यूपी में चालक ने फॉर्च्यूनर बैक करते समय बुज़ुर्ग को रौंदा, चिल्लाने पर दोबारा चढ़ाई गाड़ी
झांसी (उत्तर प्रदेश) में एक चालक ने फॉर्च्यूनर बैक करते समय एक बुज़ुर्ग को रौंद दिया और बुज़ुर्ग के चिल्लाने पर चालक ने कथित तौर पर गाली देते हुए दोबारा उस पर गाड़ी चढ़ा दी जिसका वीडियो सामने आया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बुज़ुर्ग को बचाया। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।