यूपी में चिकन के ₹160 मांगने पर बदमाश ने 30 वर्षीय दुकानदार को मारी गोली, सिर पर मारी ईंट

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार देर रात चिकन फ्राई के ₹160 मांगने पर वसीम नामक हिस्ट्रीशीटर ने शालू आलम नाम के 30-वर्षीय दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वह शालू के सिर पर ईंट से कई वार कर फरार हो गया। वसीम और पुलिस के बीच मुठभेड़ में उसके पैर पर गोली लगी जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

Load More