यूपी में चूहे ने सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज़ के अंगों को कुतरा
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती एक मरीज़ के अंगों को चूहे ने कुतर दिया। वहीं, रविवार को मरीज़ से मिलने पहुंचे उसके परिजन ने भी एक चूहे को मरीज़ की उंगलियां कुतरते देखा जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए हैं।