यूपी में चेकिंग के लिए रोकी गई ऐम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर रखी मिली मछलियां, सामने आया वीडियो
जालौन (उत्तर प्रदेश) के रामपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग के लिए रोकी गई ऐम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर 3 बोरी मछलियां रखी मिलीं जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सड़क से बार-बार ऐम्बुलेंस के गुज़रने पर पुलिसकर्मियों ने वाहन को रोका था। पुलिस ने ऐम्बुलेंस को ज़ब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।