यूपी में चॉकलेट का लालच देकर टीचर ने की बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, केस दर्ज
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक ट्यूशन टीचर पर बच्चों को चॉकलेट का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज हुआ है। केस दर्ज करवाने वाली महिला ने कहा कि टीचर बच्चों को उर्दू पढ़ाता है और इसमें उसका एक और साथी शामिल है। बकौल पुलिस, शुरुआती जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं।