यूपी में चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने 2 युवकों को किया गंजा, पुलिस ने शुरू की जांच

गोंडा (उत्तर प्रदेश) में ग्रामीणों ने 2 युवकों पर चोरी का आरोप लगाकर उनको आधा गंजा कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एक दुकानदार को युवकों पर चोरी का शक हुआ था जिसके बाद उसने लोगों को बुला लिया था। सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले गई और मामले में जांच शुरू हो गई है।

Load More