यूपी में चोरी के शक में 10 वर्षीय बच्चे को नग्न कर खंभे से बांधकर पीटा गया, 3 लोग गिरफ्तार

फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में दुकान में चोरी करने के शक में कुछ लोगों ने एक 10-वर्षीय बच्चे को नग्न कर बिजली के खंभे से बांधकर पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे की बांह और पीठ पर चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और बच्चे की काउंसलिंग कराई जा रही है।

Load More