यूपी में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए हैं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बैठक में छठ पर्व को लेकर अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि पूजा के दौरान प्रदेश में स्वच्छता के लिए नगर विकास व पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि नदियां/जलाशय दूषित न हों और समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए।

Load More