यूपी में छठे चरण के चुनाव में पीएम मोदी व गृहमंत्री शाह ने लोगों से की वोट डालने की अपील
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व बसपा प्रमुख मायावती ने लोगों से मतदान की अपील की है। बकौल प्रधानमंत्री, "आपका एक-एक मत...लोकतंत्र की ताकत!" गृहमंत्री ने देश को विकास में अग्रणी बनाए रखने के लिए लोगों से मतदान को कहा। मायावती ने कहा, "मज़बूत सरकार बनाने के मिशन में डटे रहें।"