यूपी में छात्रा के चेहरे पर चादर डालकर बदमाशों ने किया अपहरण, चलती कार से कूदकर बचाई जान
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को कार सवार बदमाशों द्वारा 11वीं की छात्रा के चेहरे पर चादर डालकर अपहरण किए जाने का मामला सामने आया। पीड़िता के भाई ने कहा, "बहन ने बताया कि कार में एक अन्य लड़की भी थी और उसने (बहन) चलती कार से कूदकर खुद को बचाया।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।