यूपी में छेड़छाड़ करने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता को दो बहनों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व फाड़े कपड़े
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हाल ही में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने दो बहनों से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इसके बाद दोनों बहनों ने बीजेपी कार्यकर्ता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा व उसके कपड़े फाड़ दिए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।