यूपी में जंगल में मिले 40 बंदरों के शव, ज़हरीला तरबूज़ खाने से मौत होने की जताई गई आशंका
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में रविवार को जंगल में 40-बंदरों के शव पड़े मिले। वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शवों के पास गुड़ व तरबूज़ मिले हैं और आशंका है कि इनमें किसी ने ज़हर मिलाया होगा जिसे खाने से बंदरों की मौत हुई। बकौल एएसपी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर बंदरों की मौत का कारण पता चल सकेगा।