यूपी में जज ने की सीएम की तारीफ, कहा- धार्मिक व्यक्ति सत्ता के आसन पर अच्छे परिणाम देता है

बरेली (यूपी) की एक स्थानीय अदालत के जज रवि कुमार दिवाकर ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है, "सत्ता का प्रमुख धार्मिक शख्स होना चाहिए क्योंकि धार्मिक व्यक्ति का जीवन त्याग का होता है।" उन्होंने कहा, "इसका उदाहरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।" बकौल जज, धार्मिक व्यक्ति सत्ता के आसन पर बैठता है तो बहुत अच्छे परिणाम देता है।

Load More