यूपी में जनसभा के दौरान महिला शौचालय इस्तेमाल करते दिखे बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर
संभल (यूपी) लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महिला शौचालय इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। वीडियो में महिला शौचालय इस्तेमाल करने को लेकर सवाल पूछे जाने पर सैनी हाथ जोड़ते नज़र आए। यह वीडियो शुक्रवार को मुरादाबाद में आयोजित केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा का बताया जा रहा है।