यूपी में जनसभा में सीएम के भाषण के दौरान मंच पर उनके पीछे खड़ा सुरक्षाकर्मी बेहोश होकर गिरा
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के समय मंच पर उनके पीछे खड़ा सुरक्षाकर्मी बेहोश होकर गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में अन्य सुरक्षाकर्मी उसे संभालते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने पीलीभीत सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।