यूपी में जयंत चौधरी की जनसभा में आरएलडी समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा के दौरान आरएलडी समर्थकों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित बीजेपी कार्यकर्ता के मुताबिक, आरोपी उसके मंच पर मौजूद रहने से नाराज़ थे। पीड़ित ने कहा कि आरएलडी समर्थकों ने उस पर तंज़ कसा और विरोध करने पर मारपीट की।