यूपी में ज़मानत पर छूटे शख्स की दिनदहाड़े कनपटी पर गोली मारकर की गई हत्या
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में जेल से ज़मानत पर छूटे 30-वर्षीय शख्स की सोमवार को दिनदहाड़े कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय शख्स एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। मृतक के परिजन के अनुसार, शख्स एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में जेल में बंद था जिसके परिवारवालों ने घटना को अंजाम दिया।