यूपी में जुए में स्कूटर व आईफोन हारा शख्स, पुलिस से बोला- बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में लूटपाट की झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। जुए में स्कूटर व आईफोन हारे शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने मारपीट कर उसे लूट लिया है। पुलिस को जांच में शख्स पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच बता दिया।