यूपी में जेसीबी से किराएदार की दुकान तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान ले गया मकान मालिक
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स अपने किराएदार की दुकान को जेसीबी से तोड़कर उसमें रखा सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने कहा, "आरोपी मकान मालिक व किराएदार में किराए को लेकर 8-10 वर्षों से विवाद चल रहा है।" बकौल किराएदार, उसकी दुकान से चोरी हुए सामान की कीमत ₹30-35 लाख है।