यूपी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए एएसआई ने मांगा 21 दिनों का समय
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने वाराणसी (उत्तर प्रदेश) स्थित ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे की रिपोर्ट पेश करने के लिए ज़िला कोर्ट से 21 दिन का और समय मांगा है। इससे पहले कोर्ट ने एएसआई को 17 नवंबर को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था...तब उसने 15-दिन का समय मांगा था लेकिन उसे 10 दिन का समय मिला ।