यूपी में ज्योति मौर्य से कथित अफेयर रखने वाले होमगार्ड कमांडेंट के निलंबन की हुई सिफारिश
उत्तर प्रदेश होमगार्ड के डीजी बी.के. मौर्य ने एसडीएम ज्योति मौर्य के चलते चर्चा में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की है। दरअसल, ज्योति के पति आलोक ने पत्नी और मनीष के बीच विवाहेत्तर संबंध होने का आरोप लगाया था जो शुरुआती जांच में सही पाया गया है।