यूपी में झगड़े के दौरान दांत से शख्स के कान का हिस्सा काटने के बाद उसे खा गई महिला
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने झगड़े के दौरान अपने दांत से एक शख्स के कान का हिस्सा काट लिया और उसे खा गई जिसे लेकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित और आरोपी महिला एक मकान में किराए पर रहते हैं और गेट में ताला नहीं बंद करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।