यूपी में झाड़ियों में गेंद उठाने गए बच्चों को मिला हैंड ग्रेनेड, बुलाया गया बम निरोधक दस्ता
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के एक गांव में शुक्रवार सुबह झाड़ियों में गेंद उठाने गए बच्चों को एक हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व फॉरेंसिक की टीम को मौके पर भेजा गया और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है...जांच के बाद ही इसे लेकर कुछ कहा जा सकेगा।"